Activities
सीमावर्ती क्षेत्र में संस्कार केंद्रों ने BSF जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन
26 अगस्त 2026 | हवेलिया BOP, तरनतारन
श्री माधव राव मूल्ये सेवा ट्रस्ट द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित संस्कार केंद्रों के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व को राष्ट्रभक्ति और भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया। तरनतारन जिले के विभिन्न संस्कार केंद्रों द्वारा हवेलिया BOP में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों, दीदियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में 115 बच्चों, 22 दीदियों एवं 25 अन्य कार्यकर्ताओं सहित कुल 162 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं गौरव की भावना जागृत की।
देशभक्ति कार्यक्रम के पश्चात संस्कार केंद्रों की दीदियों ने सीमा की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले BSF के वीर जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर जवानों और संस्कार केंद्रों की बहनों के बीच स्नेह, सम्मान एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली।
यह कार्यक्रम केवल रक्षाबंधन का उत्सव नहीं था, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास भी रहा।
कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण, भावनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।






















