Uncategorized

श्री दुर्गियाना मंदिर अमृतसर में संस्कार केंद्र दीदीयों का अभ्यास वर्ग आयोजित

आज 10 मई, रविवार को श्री दुर्गियाना मंदिर, अमृतसर में श्री माधवराव मूल्ये सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों की तरन तारन एवं अमृतसर जिले की दीदीयों का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 42 दीदीयों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता श्री जगदीश महाजन जी द्वारा की गई। इस अवसर पर महामंत्री श्री कृष्ण कुमार अरोड़ा जी, संगठन मंत्री श्री समीर सरकार जी, श्री सुभाष चंद्र जी, श्री बलजिंदर जी, श्री सुमित जी, सरहद्दी लोक सेवा समिति के संगठन मंत्री एवं सरमेल ऑफिस सेक्रेटरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अभ्यास वर्ग में दीदीयों को संस्कार केंद्रों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के विषय में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही बच्चों में अच्छे संस्कारों के विकास एवं केंद्रों में संस्कारमय वातावरण को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में संस्कार, सेवा एवं संगठन की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted