Uncategorized

CSR सम्मान समारोह 2026: श्री माधवराव मूल्ये सेवा ट्रस्ट को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

22 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित CSR (Corporate Social Responsibility) विषयक एक भव्य समारोह में श्री माधवराव मूल्ये सेवा ट्रस्ट को उसके समाजोपयोगी एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से पूर्णकालिक कार्यकर्ता श्री सरमेल सिंह जी ने सम्मान चिन्ह प्राप्त किया। यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे निरंतर सेवा, संस्कार एवं जनकल्याण के कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक महत्वपूर्ण पहचान है।

समारोह में देशभर से अनेक सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस सम्मान ने ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया तथा समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की।

समारोह के कुछ चित्र संलग्न हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted