Activities
गुरदासपुर एवं पठानकोट संस्कार केंद्रों की दीदियों का अभ्यास वर्ग संपन्न
श्री माधवराव मूल्ये सेवा ट्रस्ट द्वारा गुरदासपुर एवं पठानकोट जिलों में संचालित संस्कार केंद्रों की दीदियों का अभ्यास वर्ग दिनांक 17 मई 2026 (रविवार) को गुरदासपुर संघ कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जगदीश महाजन जी ने की।
इस अभ्यास वर्ग में गुरदासपुर एवं पठानकोट जिले की दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में 22 दीदियों सहित कुल 35 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।




अभ्यास वर्ग के दौरान संस्कार केंद्रों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने, बच्चों में संस्कार निर्माण को सुदृढ़ बनाने तथा केंद्रों की गतिविधियों को बेहतर बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने मार्गदर्शन में श्री जगदीश महाजन जी ने सभी दीदियों को अपने-अपने केंद्रों के प्रति जिम्मेदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने तथा केंद्रों को आदर्श रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री जगदीश महाजन जी, श्री समीर सरकार जी, श्री सरमेल सिंह जी, श्री महेंद्र जी, श्री रमन जी, श्री रमेश पाल जी एवं श्रीमती रजनी बाला जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी सहभागी दीदियों ने संस्कार केंद्रों के प्रभावी संचालन हेतु अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए।